29 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमलाइफ़स्टाइलसर्दियों में बथुआ है बेहद खास, एनीमिया और कब्ज जैसी समस्याओं से...

सर्दियों में बथुआ है बेहद खास, एनीमिया और कब्ज जैसी समस्याओं से दिलाएगा राहत

Google News Follow

सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग अपनी डाइट में पौष्टिक से भरपूर भोजन को शामिल करते हैं। ऐसे में बथुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बथुआ न सिर्फ स्वाद में मजेदार होता है, बल्कि इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही बथुआ को सुपरफूड मानते हैं। इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, त्वचा और बालों को भी प्राकृतिक फायदा मिलता है।

बथुआ का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इसमें विटामिन ए, सी, के और मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम सही मात्रा में होते हैं। यह मिश्रण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे सर्दियों में संक्रमण और ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।

बथुआ में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं। आयरन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव करता है। रस या सलाद के रूप में इसके नियमित सेवन से शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

बथुआ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की मौजूदगी त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाए रखती है। यह दाग-धब्बों को कम करता है और त्वचा की सूजन भी घटाता है। आयुर्वेद में इसे मुंहासे और अन्य स्किन इन्फेक्शन के इलाज में भी उपयोगी माना गया है। बथुआ का पेस्ट या रस बालों की जड़ों को मजबूत करता है और रूसी की समस्या को कम करता है।

बथुआ में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखती है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

सर्दियों में बथुआ की सब्जी खाने या सूप पीने से शरीर में गर्माहट पैदा होती है। आयुर्वेद में इसे वात और कफ दोष को संतुलित करने वाला बताया गया है। यह शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करता है, साथ ही ठंड, खांसी या सर्दी जैसी सामान्य समस्याओं से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें:

चुनाव नजदीक आते ही मंदिरों का दिखावा कर रहीं ममता: वीएचपी

​बंगाल में विकास के लिए एनडीए की सरकार चाहिए: दीपक प्रकाश​!

सेना ने गोला-बारूद की आपूर्ति में हासिल की 90 प्रतिशत से अधिक आत्मनिर्भरता​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें