29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाटेम्पो-बस में भीषण टक्कर,17 की मौत, CM-PM ने मुआवजे का किया ऐलान 

टेम्पो-बस में भीषण टक्कर,17 की मौत, CM-PM ने मुआवजे का किया ऐलान 

Google News Follow

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को देर रात टेम्पो और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 17 लोगों के मारे जाने और पांच लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना किसान नगर के नजदीक हुई। टक्कर के दौरान दोनों वाहन सात फीट गहरे एक गड्ढे में पलट गए। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में सभी टेम्पो में सवार थे और ये लोग बिस्किट की फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। घायलों को स्प्ताल में भारती कराया गया है। वहीं ,इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख़्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दुःख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50,000 का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी ने भी मृतकों और घायलों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही है।इस भीषण घटना की सूचना मिलते ही कानपुर आउटर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को हैलट पहुंचाया गया। रात के अंधेरे की वजह से बचाव काम भी देर से शुरू हो पाया। बताया जाता है कि सक्तेपुर निवासी टेम्पो चालक मान सिंह बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री के लिए काम करता है। वह रोज रात में 17-18 कर्मियों को लेकर फैक्ट्री जाता था। मंगलवार को भी वह कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान फजलगंज से अहमदाबाद जाने के लिए निकली बस ने किसान नगर के पास टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे  के बाद बस और टैम्पो दोनों सड़क किनारे सात फीट गहरे गड्ढे में पलट गए।टेम्पो के परखचे उड़ गए। सूचना पर एसपी आउटर एपी सिंह फोर्स के साथ मौके पहुंचे। राहत कार्य के दौरान बस के नीचे और टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया गया। भीषण हादसे में टेम्पो सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक ने हैलट में दम तोड़ा। घायलों को हैलट भेजा गया। मरने वाले सभी टैम्पो सवार हैं। बस सवारों को भी चोट लगी है।हैलट में आईजी मोहित अग्रवाल और एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरि ने पहले से ही स्ट्रेचर और डॉक्टरों की टीम के साथ अलर्ट खड़े रहे। जैसे ही घायलों को लेकर गाड़ियां पहुंचीं उनका तुरंत इलाज शुरू हो गया। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है। घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
मरने वालों में : मान सिंह(32) सकतपुर सचेंडी, टेंपो चालक, रजनीश (20), लालेपुर सचेंडी, शिवभजन(22) लालेपुर सचेंडी, राम मिलन(24) लालेपुर सचेंडी,लवलेश (20) लालेपुर सचेंडी।,गोलू परिहार (20), लालेपुर सचेंडी , धर्मराज( 22)  लालेपुर सचेंडी, गौरव(22) लालेपुर सचेंडी, नन्हूं पासवान (22), लालेपुर सचेंडी, सुभाष पासी (20), लालेपुर सचेंडी, उदय नारायण यादव(60) लालेपुर सचेंडी, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार(50) लालेपुर सचेंडी, धनीराम कुरील(55) इसरीगंज सचेंडी, बलबीर यादव 50  इसरीगंज, सचेंडी, सुरेंद्र यादव 45 इसरीगंज सचेंडी , अन्नू सिंह (18),इसरीगंज सचेंडी शामिल है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें