31 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक,कई इलाकों में भारी बारिश के आसार  

मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक,कई इलाकों में भारी बारिश के आसार  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली/मुंबई। मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह से ही कई जगहों पर बारिश हुई है।मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने अनुसार मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने के पूर्वानुमान अनुसार तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक आदि हिस्सों भारी होने की संभावना है।महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने क्षेत्र में मानसून की शुरुआत के मद्देनजर झरनों, झीलों और बांधों के पास लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।एक अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने क्षेत्र में जलाशयों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी किया है।मुंबई सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश  के शेष हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्से और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्से में अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में 11 जून तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। केरल में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु और  पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 से 5.० डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। बिहार के कई हिस्सों में बुधवार से शनिवार यानी 12 जून तक तेज आंधी, पानी के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान आएगा। मौसम विभाग ने राजस्‍थान के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं और लू चलने की चेतावनी जारी की है, प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई में बारिश से थमीं लोकल ट्रेनें, सड़कों में भरा पानी
मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक सांताक्रूज में सुबह 8 बजे तक 59.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा कोलाबा में यह 77 मिलीमीटर दर्ज की गई है। अब तक जून महीने में मुंबई में कुल मिलाकर 185 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मुंबई के ज्यादातर इलाकों में 40 से 70 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। वहीं नवी मुंबई में बीते एक दिन में 120 मिमी बारिश हुई है। इस बारिश के चलते मुंबई में लोकल ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है। सुबह 9:50 बजे से बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से कुर्ला के बीच लोकल ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। यही नहीं मुंबई शहर की ज्यादातर सड़कों पर पानी भी भर गया है। इसके चलते करीब 30 लोकेशंस पर बसों के रूट को डायवर्ट करना पड़ा है। मुंबई के मुंब्रा, कोपर खैराने, मोहाने, पनवेल, मलवानी वर्सोवा समेत कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई है। बता दें कि मुंबई में यह मॉनसून दो दिन पहले ही आ गया है।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें