30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, दिया बड़ा...

बिहार में तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, दिया बड़ा संदेश!

तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर पिता लालू यादव, मां और भाई तेजस्वी यादव को इस भोज के लिए आमंत्रित किया था।

Google News Follow

बिहार में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा सियासी मंच बनता जा रहा है। कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने त्योहार के मौके पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया है। इस बीच, बुधवार को जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव भी पहुंचे।

तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर पिता लालू यादव, मां और भाई तेजस्वी यादव को इस भोज के लिए आमंत्रित किया था।

तेज प्रताप के भोज में पहुंचे लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पर्व सभी लोगों को मनाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर तेज प्रताप यादव को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने किसी तरह की नाराजगी से भी इनकार किया।

इधर, तेज प्रताप के चूड़ा-दही भोज में मामा साधु यादव भी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बहुत कुछ तो नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि परिवार के लोगों को साथ आना चाहिए। एक होना चाहिए। तेज प्रताप के चूड़ा-दही भोज में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे।

बिहार में कुछ लोग बुधवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं, जबकि कुछ लोग गुरुवार को पर्व मनाएंगे। सियासी गलियारे में हालांकि चूड़ा-दही पार्टी पर सबकी नजरें हैं। इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर चर्चा के केंद्र में राजद के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का चूड़ा-दही भोज है। उन्होंने इस भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को आमंत्रित किया है।

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में और जदयू की ओर से पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। 15 जनवरी को लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की ओर से चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। इससे पहले मंगलवार को भी उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भोज का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें-

‘ऑपरेशन पवन’ में शामिल रहे शांति सैनिकों के योगदान को मान्यता : राजनाथ सिंह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें