27 C
Mumbai
Sunday, January 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"धुरंधर" नेतृत्व की मिसाल!

“धुरंधर” नेतृत्व की मिसाल!

फडणवीस ने सिद्ध कर दिया कि राजनीति एक ‘मैनेजमेंट साइंस’ है।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र की राजनीति एक निर्णायक दौर से गुजर रही है। इसी बीच मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे सहित राज्य की कई प्रमुख नगर पालिकाओं के नतीजे घोषित हुए और भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। यह जीत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को और मजबूत करती है तथा उनके राजनीतिक कद में एक और उपलब्धि जोड़ती है।

भाजपा को जो भी सफलता मिली है, वह संयोग नहीं बल्कि निरंतर परिश्रम, सटीक रणनीति, मजबूत योजना और उत्कृष्ट प्रबंधन का परिणाम है। देवेंद्र फडणवीस उन नेताओं में हैं जिनके लिए राजनीति पार्ट टाइम काम नहीं, बल्कि 24 घंटे की साधना है। ऐसे में सतही राजनीति करने वाले नेता उनके सामने टिक नहीं पाते| यह बात एक बार फिर साबित हो गई है।

भाजपा के सफल नेताओं में एक कुशल सीईओ जैसी कार्यशैली दिखाई देती है। उनके सामने स्पष्ट लक्ष्य, ठोस रोडमैप और मजबूत टीम होती है। वे अपने कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करते हैं, जिम्मेदारियां सौंपते हैं और लक्ष्य हासिल करने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। कार्यालय में नियमित उपस्थिति, जनता से संवाद, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और बैठकों की निरंतरता| यही भाजपा की कार्यशैली है।

मुंबई में महिला नेतृत्व की जीत ने इस सफलता को और प्रभावशाली बना दिया। पार्टी की नीति, कार्यक्रम और दिशा हर कार्यकर्ता को स्पष्ट होती है। देवेंद्र फडणवीस इस अनुशासन को लगातार निभाते आए हैं। वे चुनाव के समय अतिरिक्त काम नहीं करते, बल्कि उनका सामान्य कार्य दिवस ही 18 घंटे का होता है| एक कार्य संस्कृति जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर संगठन के निचले स्तर तक दिखाई देती है।

भाजपा की ‘वॉर रूम संस्कृति’ आज उसकी पहचान बन चुकी है। देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के नेता रहते हुए भी अपनी वॉर रूम सक्रिय रखी थी। चुनावों के दौरान सर्वे, डेटा एनालिसिस और जमीनी फीडबैक के आधार पर रणनीति बनाना भाजपा ने ही शुरू किया, जिसे बाद में अन्य दलों ने अपनाया। भाजपा के लिए यह केवल चुनावी हथकंडा नहीं, बल्कि संगठनात्मक संस्कृति है, जो फडणवीस के व्यक्तित्व में रच-बस चुकी है।

चुनाव चाहे लोकसभा का हो, विधानसभा का या नगर निगम का देवेंद्र फडणवीस हर बार मैदान में सबसे आगे नजर आते हैं। पूरे महाराष्ट्र में घूमकर सभाएं करना, हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास उनकी मेहनत का कोई मुकाबला नहीं। कभी जिस महाराष्ट्र में ‘ठाकरे ब्रांड’ की चर्चा होती थी, आज चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि राज्य में फिलहाल एक ही प्रभावी ब्रांड है, और वह है देवेंद्र फडणवीस।

यह ब्रांड विकास, परिवर्तन और इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक है। मेट्रो परियोजनाएं, समृद्धि महामार्ग, कोस्टल रोड, शक्तिपीठ महामार्ग जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारकर उन्होंने खुद को ‘महाराष्ट्र का इंफ्रा मैन’ साबित किया है। उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को राज्य में आए बदलाव साफ नजर आते हैं और चुनाव के समय यही विकास वोटों में बदल जाता है।

फडणवीस अक्सर कहते हैं, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे 100 प्रतिशत निभाने की कोशिश की।” यह कथन पूरी तरह सच साबित हुआ है, और हालिया चुनाव परिणाम इसका प्रमाण हैं।

आज महाराष्ट्र को भाषण देने वाला नहीं, बल्कि नतीजे देने वाला नेता चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता का खेल नहीं, बल्कि एक गंभीर ‘मैनेजमेंट साइंस’ है, जहां आधुनिक तकनीक और पारंपरिक राजनीतिक कौशल का दुर्लभ संगम दिखाई देता है। एक उद्यमी के रूप में यह कहना गलत नहीं होगा कि महाराष्ट्र की प्रगति के लिए ऐसे ही धुरंधर नेतृत्व की आवश्यकता है।

नगरपालिका चुनावों की झलक:

मुंबई (BMC):
भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। महायुति ने कुल 118 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया।

नागपुर (NMC):
फडणवीस का गढ़ एक बार फिर अभेद्य साबित हुआ। 151 में से भाजपा ने 102 सीटें जीतकर चौथी बार सत्ता कायम रखी।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड:
शिक्षित और नौकरीपेशा मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया। पुणे में 119 और पिंपरी-चिंचवड में 84 सीटों के साथ भाजपा ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा।

राज्य का समग्र चित्र:
राज्य की 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में महायुति का परचम लहराया। करीब 1400 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा ने खुद को एक बार फिर महाराष्ट्र की नंबर-1 पार्टी के रूप में स्थापित किया।

(लेखक: उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता)

यह भी पढ़ें-

ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वालों पर दी टैरिफ की धमकी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,404फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें