27 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमस्पोर्ट्सटाटा मुंबई मैराथन 2026 में ताडू अबाटे डेमे ने अंतरराष्ट्रीय एलीट पुरुष...

टाटा मुंबई मैराथन 2026 में ताडू अबाटे डेमे ने अंतरराष्ट्रीय एलीट पुरुष वर्ग का जीता खिताब

Google News Follow

टाटा मुंबई मैराथन 2026 के इंटरनेशनल एलीट पुरुष वर्ग में इथियोपिया के लंबी दूरी के धावक ताडू अबाते डेमे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने 45 लाख रुपये की बड़ी पुरस्कार राशि भी हासिल की। ताडू अबाते डेमे ने पुरषों की यह 42.12 किलोमीटर एलीट मैराथन प्रतियोगिता 2 घंटे 14 मिनिट 4 सेकंद में पूरी की। बेहद प्रतिस्पर्धी और उच्च स्तर के अंतरराष्ट्रीय धावकों से सजी इस रेस में डेमे की जीत ने एक बार फिर टाटा मुंबई मैराथन को एशिया की सबसे प्रतिष्ठित रोड रेसिंग स्पर्धाओं में शामिल होने की पुष्टि की।

मुंबई की चुनौतीपूर्ण और तकनीकी रूप से कठिन मैराथन ट्रैक पर तादु अबाते डेमे ने जबरदस्त सहनशक्ति और रणनीतिक समझ का परिचय दिया। शुरुआत से ही उन्होंने अनुभवी अंतरराष्ट्रीय धावकों के मजबूत समूह के साथ अपनी गति बनाए रखी और पूरे रेस के दौरान संतुलित रनिंग पर फोकस किया। जैसे-जैसे दौड़ आगे बढ़ी, डेमे ने अपने अनुभव और टाइमिंग का फायदा उठाते हुए निर्णायक बढ़त बनानी शुरू की।

रेस के दौरान प्रतिभागियों को मुंबई के कई प्रतिष्ठित हिस्सों से होकर गुजरना पड़ा, जिनमें कोस्टल रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक जैसे प्रमुख मार्ग शामिल थे। इन हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम ने धावकों की परीक्षा ली, लेकिन डेमे ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी लय नहीं खोई। अंतिम चरण में उन्होंने गति बढ़ाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों से स्पष्ट दूरी बना ली और पहले स्थान पर फिनिश लाइन पार की।

मुंबई की सड़कों पर मौजूद हजारों दर्शकों ने डेमे के प्रदर्शन की सराहना की। रेस के दौरान और फिनिश के समय उन्हें ज़ोरदार तालियों और उत्साहपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ा। एथलेटिक्स विशेषज्ञों और खेल जगत के जानकारों ने भी इस रेस को हाल के वर्षों की सबसे रोमांचक और उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिताओं में से एक बताया।

टाटा मुंबई मैराथन 2026 का यह संस्करण एक बार फिर इस आयोजन की वैश्विक प्रतिष्ठा दिखा गया। मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, कठिन रूट और उच्च पुरस्कार राशि के चलते यह मैराथन दुनिया भर के शीर्ष धावकों के लिए एक बड़ा मंच बन चुकी है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने बदली पूर्वोत्तर सोच, मणिपुर समीक्षा में बोले टोकन साहू!

मंच पर ही I-PAC छापेमारी को लेकर मुख्य न्यायाधीश से ममता बनर्जी की अपील!

“कांग्रेस के पास कोई ‘विकास’ एजेंडा नहीं है, उसने लोगों का विश्वास खो दिया है”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें