इस दौरे के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने जिले की विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सारण तटबंध के निकट किसान मेला सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी में जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग एवं गन्ना उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के तहत सिस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए 40 प्रतिशत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक लाभुक को प्रदान किया।
सीएम नीतीश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय बरौली में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी मुआयना किया। इसी क्रम में उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की प्रगति में आपका योगदान महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ममता बनर्जी पर हमला, मुस्लिम समाज को किया आगाह!



