29.6 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमक्राईमनामा...तो इसलिए बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी की गई हत्या

…तो इसलिए बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी की गई हत्या

Google News Follow

Related

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पिछले दिनों लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि किशोरी एक आरोपी से शादी करने के लिए जिद्द कर रही थी,जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। जिसकी वजह से आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर पेड़ पर लटका दिया था।
बता दें कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की का शव बुधवार को पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार गांव के लालिमाटी जंगल में पेड़ से लटका मिला था। परिवार वालों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया था। लड़की के पिता श्याम नारायाण प्रजापति जो ब्लॉक लेवल बीजेपी नेता हैं, उन्होंने इस संबंध में पांकी पुलिस स्टेशन में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई थी। भाजपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी। पलामू के एसपी संजीव कुमार ने कहा, ‘इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी प्रदीप सिंह पहले से शादीशुदा है, उसका मृतका के साथ प्रेम प्रसंग था। जब किशोरी प्रदीप के साथ शादी की जिद करने लगी तो उसने अपने दोस्त सूरज सोनी के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अपने अपराध को छुपाने के लिए उन्होंने शव को पेड़ से लटका दिया।’ पुलिस ने लड़की की आंख फोड़े जाने से इनकार किया है। एसपी ने कहा, ‘उसकी दाईं आंख में चोट के निशान मिले हैं जो शायद मरने से पहले हुई हाथापाई के कारण लगे हैं। उसकी आंख सूजी हुई थी और उसमें कीड़े लगे थे।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें