26 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमदेश दुनियासोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता!

सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता!

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव साफ नजर आया। शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट रही।

Google News Follow

Related

सोमवार को कमोडिटी बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना 8,187 रुपये टूटकर 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, यानी इसमें 5.76 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जिसमें करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव साफ नजर आया। शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट रही। हालांकि, 12 प्रतिशत तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिकने में कामयाब रही। इससे पहले सत्र में चांदी ने बीते 10 वर्षों की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी।

बीते एक साल में सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। जनवरी में वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में इन धातुओं का रुख किया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक हालिया गिरावट की बड़ी वजह वह खबर है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस संकेत के बाद डॉलर मजबूत हुआ और नरम डॉलर की उम्मीद कर रहे ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ गई।

घरेलू बाजार में प्रमुख शहरों में सोने के भाव ऊंचे बने हुए हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में ₹1,47,780, दिल्ली में ₹1,47,720 दर्ज किया गया। दक्षिण भारत में कीमतें सबसे ज्यादा हैं-चेन्नई में ₹1,48,400, हैदराबाद में ₹1,48,210 और बेंगलुरु में ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम।

चांदी के भाव भी शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। मुंबई में चांदी ₹2,66,020 प्रति किलो, दिल्ली में ₹2,65,560, चेन्नई में ₹2,66,790, हैदराबाद में ₹2,66,440, बेंगलुरु में ₹2,66,230 और कोलकाता में करीब ₹2,65,660 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

यह भी पढ़ें-

हल्का फिस्कल कंसोलिडेशन, जीडीपी ग्रोथ पर दिखेगा सकारात्मक असर: रिपोर्ट! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें