30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाटी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: ओमान ने श्रीलंका-ए को हराया!

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: ओमान ने श्रीलंका-ए को हराया!

सलामी जोड़ी के रूप में सिनेथ जयवर्धने ने दुलनिथ सिगेरा के साथ 2.4 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की। सेनिथ 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुलनिथ ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।

Google News Follow

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे वार्म-अप मैच में ओमान ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका-ए को 5 विकेट से मात दी।कोलंबो क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए श्रीलंका-ए ने 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में सिनेथ जयवर्धने ने दुलनिथ सिगेरा के साथ 2.4 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की। सेनिथ 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुलनिथ ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।

पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका-ए ने 49 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से साहन कोसला ने कविजा गमागे के साथ 23 रन की साझेदारी की। कविजा टीम के खाते में 12 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहन ने सचिथा जयतिलके के साथ 33 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

वनुजा सहान 21 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे चामिंडू विक्रमसिंघे ने 13 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से शाह फैसल, शकील अहमद और जय ओडेदरा ने 2-2 विकेट हासिल किए। नदीम खान को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में ओमान ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली। आमिर कलीम ने हम्माद मिर्जा के साथ 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। हम्माद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने वसीम अली (2) का विकेट भी गंवा दिया।

यहां से आमिर ने करण सोनावले के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। करण 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आमिर ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने विनायक शुक्ला के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

आमिर कलीम 47 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विनायक ने 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से वनुजा सहान ने 16 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कविजा गमागे और लहिरू समरकून ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें-

बिहार: वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें