28 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियाSpaceX–xAI विलय के बाद एलन मस्क की संपत्ति 852 अरब डॉलर के...

SpaceX–xAI विलय के बाद एलन मस्क की संपत्ति 852 अरब डॉलर के पार

इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बने

Google News Follow

Related

एलन मस्क ने एक नया ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। स्पेसएक्स द्वारा उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया कंपनी xAI के अधिग्रहण के बाद मस्क की कुल संपत्ति 852 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वह अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, और यह बढ़त बाकी सभी अरबपतियों से काफी ज्यादा बताई जा रही है।

फोर्ब्स के अनुसार, इस सौदे के बाद संयुक्त कंपनी का मूल्यांकन करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। इस लेन-देन से एलन मस्क की संपत्ति में लगभग 84 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेट वर्थ बढ़कर करीब 852 अरब डॉलर हो गई है।

विलय से पहले एलन मस्क के पास स्पेसएक्स की लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। दिसंबर में हुए एक टेंडर ऑफर के बाद स्पेसएक्स का मूल्यांकन 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, जिससे मस्क की हिस्सेदारी की कीमत करीब 336 अरब डॉलर आंकी गई थी। इसके अलावा, xAI में उनकी हिस्सेदारी लगभग 49 प्रतिशत थी, जिसे हाल ही में हुए एक निजी फंडरेजिंग राउंड के बाद 250 अरब डॉलर का मूल्यांकन मिला था। इस आधार पर xAI में मस्क की हिस्सेदारी करीब 122 अरब डॉलर की थी।

विलय के बाद स्पेसएक्स का मूल्यांकन 1 ट्रिलियन डॉलर और xAI का 250 अरब डॉलर तय किया गया। फोर्ब्स के अनुमानों के मुताबिक, संयुक्त कंपनी में एलन मस्क की हिस्सेदारी अब करीब 43 प्रतिशत है, जिसकी कीमत लगभग 542 अरब डॉलर आंकी गई है। इस तरह स्पेसएक्स मस्क की सबसे मूल्यवान संपत्ति बन गई है।

इसके अलावा, एलन मस्क के पास टेस्ला में भी करीब 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 178 अरब डॉलर बताई जा रही है। टेस्ला से जुड़े उनके स्टॉक ऑप्शंस की कीमत भी करीब 124 अरब डॉलर है।

इन आंकड़ों में टेस्ला का वह बड़ा वेतन पैकेज शामिल नहीं है, जिसे नवंबर में शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यदि तय प्रदर्शन लक्ष्य पूरे होते हैं, तो इस पैकेज के तहत मस्क को टैक्स और प्रतिबंधित शेयरों को अनलॉक करने की लागत से पहले करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक के अतिरिक्त टेस्ला शेयर मिल सकते हैं। इन लक्ष्यों में तथाकथित  मार्स शॉट जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य शामिल हैं, जिनमें अगले दशक में टेस्ला के मार्केट कैप को आठ गुना से अधिक बढ़ाना भी शामिल है।

एलन मस्क ने महज चार महीनों के भीतर संपत्ति से जुड़े चार बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। अक्टूबर 2025 में वह 500 अरब डॉलर की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) से दूरी बनाकर टेस्ला पर दोबारा फोकस करने के बाद यह उछाल देखने मिला था।

15 दिसंबर को उनकी संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार पहुंची, जब स्पेसएक्स का मूल्यांकन अगस्त के 400 अरब डॉलर से दोगुना होकर 800 अरब डॉलर हो गया। इसके महज चार दिन बाद वह 700 अरब डॉलर की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने, जब डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने उनके टेस्ला स्टॉक ऑप्शंस बहाल कर दिए, जिन्हें 2024 में निचली अदालत ने रद्द कर दिया था।

फिलहाल एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज से करीब 578 अरब डॉलर आगे हैं। लैरी पेज की कुल संपत्ति लगभग 281 अरब डॉलर आंकी गई है। जिस रफ्तार से मस्क की संपत्ति बढ़ रही है, उसे देखते हुए वह जल्द ही 1 ट्रिलियन का आंकड़ा छूने वाले व्यक्ति बन सकते है।

यह भी पढ़ें:

अनिल अंबानी के RCOM बैंक फ्रॉड जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ED को SIT बनाने का निर्देश

‘गहना कर्मणो गति:’ ; तीन तलाक कानून का विरोध करने वाले मुनव्वर राणा की बेटी को उसी कानून का सहारा

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें