29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमक्राईमनामाभड़काऊ पोस्ट मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक्स को दिए कार्रवाई...

भड़काऊ पोस्ट मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक्स को दिए कार्रवाई आदेश! 

पुलिस के अनुसार, इस अकाउंट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे को लेकर एक व्यंग्यात्मक कार्टून छवि वाली पोस्ट की गई थी।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को एक अकाउंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गजाभाऊ नाम के अकाउंट पर पोस्ट की गई आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री के कारण की गई है।

पुलिस के अनुसार, इस अकाउंट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे को लेकर एक व्यंग्यात्मक कार्टून छवि वाली पोस्ट की गई थी। इसे आपत्तिजनक माना गया है, क्योंकि यह देश के एक उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री से समाज में तनाव फैल सकता है, कुछ वर्गों की भावनाएं आहत हो सकती हैं, कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता है और हिंसा भड़कने की आशंका भी है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल कार्यालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) और सूचना प्रौद्योगिकी मध्यस्थ दिशानिर्देशों के तहत एक्स को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अकाउंट और उसकी ऐसी सामग्री को तुरंत हटा दिया जाए या निष्क्रिय कर दिया जाए।

नोटिस में साफ कहा गया है कि भारत में कारोबार करने वाली सभी कंपनियों पर भारतीय कानून लागू होते हैं। अगर ये आदेशों का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे होने वाली किसी भी अनचाही घटना की जिम्मेदारी प्लेटफॉर्म की होगी।

साइबर पुलिस के मुताबिक, यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के बीच संतुलन का एक उदाहरण है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस लगातार ऐसी सामग्री पर नजर रख रही है, जो समाज में अशांति फैला सकती है। ऐसी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की हिंसा या तनाव से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें-

50 की उम्र में लीसा रे ने बदली बीच बॉडी परिभाषा, आजादी जरूरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें