मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मुंबई में अगले दो दिन और भारी बारिश होगी। विभाग ने बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया हुआ है। शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह 8 बजे तक हुई। कुछ इलाकों रुक -रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कोलाबा इलाकें में 79.66 mm जब कि मुंबई के पश्चिम उपनगर में 92.38 mm बारिश हुई है और पूर्व उपनगर में 89.30 mm की बारिश दर्ज की गई है। अभी मंगलवार तक मुंबई में भारी बारिश आसार हैं। एक तरह अभी यह आफत ताली नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 11 दिनों में महीने भर की बारिश हुई है। जून माह में मुंबई में 505 मिलीमीटर बरसात होनी थी। लेकिन 11 जून के सुबह 8.30 बजे तक ही 534.3 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की वजह से कुर्ला से सायन और दादर से कुर्ला रेल यातायात ठप पड़ गया है. चूना भट्टी रेलवे स्टेशन में पानी भरा। इस वजह से कुर्ला से सायन और दादर से कुर्ला तक ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी दी है कि मुंबई, ठाणे और आस-पास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है रविवार को पूरे राज्य में 204.5 मिलीमीटर तक बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश सिलसिला मंगलवार तक जारी रहने वाला है। वसई, विरार, नालासोपारा में रात भर बारिश हुई है और अगले 48 घंटे भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।
बारिश की आफत मंगलवार तक सताएगी मुंबईकरों को,ठाणे में अलर्ट
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



