27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाएनडीए सांसदों का विपक्ष पर हमला, न्यायपालिका अपमान का लगाया आरोप!

एनडीए सांसदों का विपक्ष पर हमला, न्यायपालिका अपमान का लगाया आरोप!

भाजपा सांसद कंगना राणावत ने कहा, "विपक्ष हदें पार कर रहे हैं। पूरा देश शर्मसार है। राहुल गांधी ने सोमवार को एक अनधिकृत किताब को पेश किया।

Google News Follow
लोकसभा में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर हंगामा जारी है। एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर न्यायपालिका का अपमान करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद कंगना राणावत ने कहा, “विपक्ष हदें पार कर रहे हैं। पूरा देश शर्मसार है। राहुल गांधी ने सोमवार को एक अनधिकृत किताब को पेश किया। उन्होंने पूरी न्यायपालिका का अपमान किया है। वे हमेशा की तरह माफी मांगेंगे।

पेंगुइन प्रकाशन ने आज कहा है कि ये किताब अनधिकृत है। अगर वे प्रधानमंत्री से कागज छीनने या उन्हें धक्का देने की कोशिश करेंगे और महिला सांसदों को आगे करेंगे, तो इस देश और संसद की क्या गरिमा बचेगी?”

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के लीक होने पर दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “पेंगुइन प्रकाशन ने बताया कि किसी भी प्रारूप में कोई किताब नहीं छपी है। जो लोग इस तरह की किताबें ला रहे हैं, उन पर हम कार्रवाई करेंगे।

सदन में आप किसी भी मुद्दे को गुमराह नहीं कर सकते हैं। कोई ऐसा पेपर आप प्रमाणित नहीं कर सकते जो वास्तविक नहीं है। मेरा स्पीकर से आग्रह होगा कि इनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “ये ऐसा झूठ है जो कांग्रेस संसद में लेकर आई थी। कांग्रेस के झूठ का पोल खुल गया है। इनको बाज आना चाहिए। इन्हें संसदीय परंपराओं को मानने की रिहर्सल करनी चाहिए। कांग्रेस के लोग विकास में बाधा बनने का काम कर रहे हैं।”

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भाजपा की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर कहा, “भाजपा और एनडीए के सांसद बहुत गुस्से में हैं क्योंकि कांग्रेस सांसद ने टेबल पर चढ़ने के बाद जो हरकतें की हैं और कांग्रेस की महिला सांसदों ने इस पर कोषागार पीठ में आकर, जहां हम लोग बैठते हैं, पीएम मोदी की सीट को पार करके दूसरी पंक्ति तक चली गईं, तो भाजपा की महिला सांसद आगे आईं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार सही नहीं है, लेकिन हमें संयम से काम करना चाहिए। फिजिकल हमला नहीं करना है। हम संसदीय परंपरा को मानते हैं और हम मानते हैं कि सदन अच्छी तरह से चले।

कांग्रेस को सदन के नियम से कोई लेना-देना नहीं है, और वे कह रहे हैं कि पीएम मोदी को उनके सांसदों ने डरा दिया। ये कोई बात होती है? ये शर्मनाक बात है। भाजपा महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को शिकायत दी है। अब देखते हैं स्पीकर क्या कार्रवाई करते हैं।
यह भी पढ़ें-

ट्रंप की कनाडा को एक और धमकी; अमेरिका से जुड़ने वाले पुल को किया जाएगा बंद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें