29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामामुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री से दुर्लभ सिक्के जब्त, तस्करी की कोशिश...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री से दुर्लभ सिक्के जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम!

यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान की गई, जिसमें यात्री ने इन सिक्कों को छिपाकर लाने की कोशिश की थी। जब्त किए गए सिक्कों में तीन खास आइटम शामिल हैं।

Google News Follow

मुंबई कस्टम्स ने एक अनोखी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 10 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-थर्ड के अधिकारियों ने वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट वीएस-354 से लंदन पहुंचे एक यात्री से पुराने सोने और चांदी के दुर्लभ सिक्के जब्त किए।

यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान की गई, जिसमें यात्री ने इन सिक्कों को छिपाकर लाने की कोशिश की थी। जब्त किए गए सिक्कों में तीन खास आइटम शामिल हैं। पहला है 12.37 ग्राम वजन का सोने का गोल्ड मोहर, जो ईस्ट इंडिया कंपनी के बंगाल प्रेसीडेंसी का है। यह मुर्शिदाबाद मिंट से जारी किया गया था और शाह आलम द्वतीय के नाम पर एएच 1202/आरवाय 19 अंकित है।

वहीं, दूसरा सिक्का 8.00 ग्राम का सोने का दीनार है, जो प्राचीन कुषाण साम्राज्य का है और हुविष्क राजा के समय का बताया जाता है। तीसरा है 11.44 ग्राम का चांदी का रुपया, जो मुगल सम्राट जहांगीर के काल का है। इसमें कर्क राशि का चिन्ह और अहमदाबाद मिंट का निशान मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये सिक्के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के हैं, इसलिए इन्हें बिना घोषणा के लाना भारतीय कस्टम नियमों और पुरातत्व कानूनों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने यात्री की जांच के दौरान इन सिक्कों की खोज की और उन्हें जब्त कर लिया।

मुंबई कस्टम्स के अधिकारियों ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। यात्री से पूछताछ की जा रही है कि ये सिक्के कहां से लाए गए और उनका मकसद क्या था।

कस्टम्स टीम की मुस्तैदी से ऐसी तस्करी की कोशिशें बार-बार नाकाम हो रही हैं, जो यात्रियों के लिए भी चेतावनी है कि पुरानी चीजें या कीमती सामान बिना नियमों के न लाएं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

हर क्षेत्र में निर्णय उसी क्षेत्र के विशेषज्ञों को लेने चाहिए : मोहन भागवत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें