इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर ही सिमट गई। इस टीम ने 8 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (5) का विकेट गंवा दिया था। यहां से रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।
विपक्षी खेमे से क्रिशन कलुगामागे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बेन मानेंटी ने 2 विकेट निकाले। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में इटली ने ‘मोस्का बंधुओं’ के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।



