28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन व्हाइट बॉल: बॉल में जारी नो हैंड शेक विवाद!

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: बॉल में जारी नो हैंड शेक विवाद!

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। हमने पिछले दो गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं इसलिए हम इसे बदलना नहीं चाहते। 

Google News Follow
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई ‘नो हैंड शेक’ नीति को जारी रखा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। हमने पिछले दो गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं इसलिए हम इसे बदलना नहीं चाहते। यह एक मौका है। यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। कोई भी टीम किसी भी दिन मैच जीत सकती है। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है।”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। फाइनल सहित तीन बार दोनों आमने-सामने हुईं और तीनों ही बार दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस के समय हैंडशेक नहीं हुआ, साथ ही मैच के बाद खिलाड़ियों ने भी हाथ नहीं मिलाया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था।
भारत ने तीनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर ‘ऑपरेशन वॉइट बॉल’ चलाया और तीनों ही मैचों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप की तरह ही टी20 विश्व कप में भी ‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ चलाएगी।

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच जीत सका है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक|

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश शपथ समारोह में ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें