26 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाभारत में होगा बिग बैश लीग का आगाज़? चेन्नई में ओपनर कराने...

भारत में होगा बिग बैश लीग का आगाज़? चेन्नई में ओपनर कराने पर विचार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बड़ी योजना

Google News Follow

Related

ऑस्ट्रेलिया की T20 फ्रेंचाइज़ी लीग बिग बैश लीग (BBL) का एक मुकाबला भारत में आयोजित करने की संभावना पर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिआ BBL के अगले सीजन का उद्घाटन मैच भारत में, विशेष रूप से चेन्नई में कराने के विकल्प तलाश रहा है। यदि यह योजना अमल में आती है तो यह पहली बार होगा जब बीबीएल का नियमित सीजन मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में भारत आए थे ताकि लॉजिस्टिक्स और आयोजन की संभावनाओं का आकलन किया जा सके। चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) इस मैच के लिए पसंदीदा स्थल माना जा रहा है, जबकि बाकी टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में ही आयोजित होगा।

बीबीएल लंबे समय से विदेशी धरती पर एक मैच आयोजित करने पर विचार कर रहा था, लेकिन अब जाकर चर्चा ठोस रूप लेती दिख रही है। कभी दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय टी20 फ्रेंचाइज़ी लीग मानी जाने वाली बीबीएल हाल के वर्षों में रैंकिंग में पीछे खिसक गई है। ऐसे में भारतीय बाजार में प्रवेश से लीग की लोकप्रियता और राजस्व दोनों में इजाफा होने की उम्मीद है।

हालांकि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कई स्तरों पर मंजूरी जरूरी होगी। भारत में किसी भी विदेशी लीग के आयोजन के लिए बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट कंट्रोल फॉर इंडिया (बीसीसीआई) की स्वीकृति अनिवार्य होगी। इसके अलावा अन्य हितधारकों से भी सहमति लेनी होगी। अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीबीएल फ्रेंचाइज़ियों के साथ औपचारिक चर्चा नहीं की है।

संभावित टीमों में पार्थ स्कॉचर्स का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, क्योंकि समय अंतर के लिहाज से यह टीम उपयुक्त मानी जा रही है।

चेपॉक स्टेडियम में हाल ही में आयोजित आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबलों में न्यूट्रल मैचों के दौरान भी भारी भीड़ उमड़ी थी, जिससे साफ है कि चेन्नई जैसे महानगर में क्रिकेट के प्रति गहरा जुनून है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से पुराना जुड़ाव भी इस पहल को सांकेतिक मजबूती है। मैथ्यू हेडन, माइकल हसी और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस फ्रेंचाइज़ी से खेल चुके हैं।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बीबीएल ने अभी तक एसए20 या द हंड्रेड की तरह विदेशी निवेश की राह नहीं अपनाई है। ऐसे में भारत में मैच आयोजित करने की योजना लीग के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बीसीसीआई और अन्य संबंधित पक्ष इस प्रस्ताव को हरी झंडी देते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें:

जमात-ए-इस्लामी के बहिष्कार के बीच तारीक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री

भारत-फ्रांस ने 20 से अधिक समझौतों पर किए हस्ताक्षर

धोती-कुर्ता, त्रिपुंड तिलक और रुद्राक्ष…उज्जैन में हिंदू बनकर घूम रहा था जफ़र खान, वीडियो वायरल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें