30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियातेजस्वी का सरकार पर वार, दुष्कर्म पर जवाब मांगते सवाल!

तेजस्वी का सरकार पर वार, दुष्कर्म पर जवाब मांगते सवाल!

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा, "मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे।

Google News Follow
बिहार विधानमंडल के चल रहे बजट सत्र में दोनों सदनों में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इधर, शनिवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद दिनों में घटित वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान जारी कर विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशनगंज में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म, पटना में महिला से रेप, बचाने गए पति को पीटा, सारण में नाबालिग से किया गया दुष्कर्म, भागलपुर में दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही है। लखीसराय में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, तो भोजपुर में यूपी की डांसर से सामूहिक दुष्कर्म।

उन्होंने ऐसी 14 घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ साल से लेकर 11 साल की बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका है और अपराधी इनके हैं।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा, “मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।” राजद नेता ने सरकार को ‘निकम्मी’ बताते हुए कहा कि अब ‘बयान बहादुर’ जवाब दें।

बता दें कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन और सदन के बाहर विपक्ष लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरता रहा है। हालांकि, सत्ता पक्ष इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित बता रहा है। सत्ता पक्ष का कहना है कि पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

 
यह भी पढ़ें-

टैरिफ के बावजूद भारत के साथ बढ़ा अमेरिका का व्यापार घाटा, 58 अरब डॉलर पहुंचा​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें