28 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमक्राईमनामाबलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो...

बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार!

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात हुसैनाबाद मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू बट बताया। पुलिस के अनुसार वह 25 हजार रुपए का इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो लंबे समय से वांछित चल रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह गो तस्करी के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया का बदमाश बबलू बट से पूछताछ कर इनके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा, इनके लिए एक टीम का भी गठन किया जा रहा है। साथ ही बबलू बट से भी पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि इसकी कौन-कौन सहायता करता था।

पुलिस उपाधीक्षक जय शंकर मिश्र ने बताया कि आरोपी की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना के बाद हुसैनाबाद मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वहीं इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस यह पता लगा रही है कि इसके पास हथियार कहां से आए और ये कहां-कहां सप्लाई किया करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें-

मेक्सिको: सैन्य कार्रवाई में मारा गया सबसे शक्तिशाली ड्रग कार्टेल का सरगना एल मेंचों

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,052फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें