30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामारोहित पवार आरोपों पर शिंदे बोले, विमान हादसे में निष्पक्ष जांच हो!

रोहित पवार आरोपों पर शिंदे बोले, विमान हादसे में निष्पक्ष जांच हो!

शशिकांत शिंदे ने कहा, "एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग सही है। अगर रोहित पवार आवाज नहीं उठाते तो मामले को रफा-दफा कर दिया जाता। 

Google News Follow

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के महाराष्ट्र अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने अजित पवार विमान दुर्घटना को लेकर रोहित पवार के आरोपों का समर्थन किया है। इसके अलावा उन्होंने मदरसा, राज्यसभा चुनाव, पीएम मोदी की इजरायल यात्रा और नितेश राणे के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय पर 28 जनवरी को हुई घातक विमान हादसे में शामिल कंपनी ‘वीएसआर’ को बचाने की कोशिश करने और एफआईआर न दर्ज करने का आरोप लगाया था।

आईएएनस से बातचीत करते हुए शशिकांत शिंदे ने कहा, “एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग सही है। अगर रोहित पवार आवाज नहीं उठाते तो मामले को रफा-दफा कर दिया जाता। हम लोगों को जो शक है, उसका जवाब मिलना चाहिए।

नितेश राणे द्वारा मदरसे को आतंकवादी अड्डा बताने के सवाल पर शशिकांत शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अगर सरकार के लोग ही इस तरह की बात कहेंगे तो धार्मिक सौहार्द बिगड़ेगा। ऐसी तुच्छ राजनीति नहीं करनी चाहिए।

मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग में अदा की गई नमाज पर शशिकांत शिंदे ने कहा, “महाराष्ट्र में पहले कभी धर्म या जाति के नाम पर अशांति नहीं फैली थी, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि लोग किसी को भी मुद्दे बनाकर उसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।”

एनसीपी (एसपी) से राज्य सभा सदस्य किसे बनाया जाएगा, इस सवाल पर शशिकांत शिंदे ने कहा कि इस मामले पर चर्चा चल रही है और अगले दो-तीन दिनों में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। शरद पवार मुंबई पहुंच चुके हैं और अगले दो-तीन दिनों में उनसे मुलाकात होगी। हमारी मांग है कि पवार साहब राज्यसभा चुनाव लड़ें।”

25 फरवरी को मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा था कि हादसे के दिन जब अजित पवार का शव अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा था, उसी समय दोपहर 1:36 बजे डीजीसीए ने शुरुआती रिपोर्ट जारी कर दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी में वीएसआर कंपनी का ऑडिट किया गया था और उसमें ‘लेवल-1 सुरक्षा कमी’ नहीं पाई गई। आरोप लगाया कि मंत्री राममोहन नायडू ने भी उसी दिन बयान जारी कर विमान और पायलट को लगभग क्लीन चिट दे दी, जबकि जांच पूरी भी नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी किताब पर लगाई रोक, न्यायपालिका की छवि बचाई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें