28 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, आज से शुरू होगी बुकिंग 

मुंबई-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, आज से शुरू होगी बुकिंग 

ट्रेन 05402 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर 15 जून से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों तथा वेबसाइट शुरू होगी

Google News Follow

Related

मुंबई । रेलवे ने मुंबई और गोरखपुर के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05401 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से दिनांक 16 जून 2021 (बुधवार) को 19.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 05.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। 05402 स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से दिनांक 18 जून 2021 (शुक्रवार) को 07.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर  कटनी, सतना, चित्रकूट धाम, बांदा, रगौल, भरवा सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद में रुकेगी।

ट्रेन में 2 वातानुकूलित-2 टियर, 6 वातानुकूलित -3 टियर, 7 शयनयान श्रेणी और 4 द्वितीय श्रेणी सिटिंग कोच होंगे। पूर्ण रूप से आरक्षित स्पेशल ट्रेन 05402 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 15 जून 2021 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in पर प्रारंभ होगी।समय और हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इन स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति है। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य स्थल पर COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी (SOP) का पालन करने की सलाह दी जाती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें