28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमराजनीतिमोदी कैबिनेट का विस्तार? राणे,मोदी का नाम,JDU भी मंत्रिमंडल में होगी शामिल

मोदी कैबिनेट का विस्तार? राणे,मोदी का नाम,JDU भी मंत्रिमंडल में होगी शामिल

Google News Follow

मुंबई/दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और बीजेपी सांसद नारायण राणे को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा सुर्खियां बटोर रही है। इसके लिए नारायण राणे के दिल्ली में होने की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है, जेडीयू के भागीदारी पर भी लगभग बात बन गई है,जनता दल यूनाइटेड मोदी कैबिनेट में अब शामिल हो जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो जनता दल यूनाइटेड के दो नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इन दोनों नेताओं के नाम को लेकर चर्चा भी शुरु हो गई है।

मंत्रियों के नाम पर अंतिम फैसला जेडीयू आलाकमान द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद नाम को बीजेपी हाईकमान के पास भेज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बिहार से कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किये जाने की तैयारी है, इनमें है दो मंत्री जेडीयू और एक बीजेपी कोटे से है, बीजेपी कोटे से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का नाम रेस में सबसे आगे है। मोदी कैबिनेट में बिहार से 5 मंत्री वर्तमान में हैं,वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के मोदी कैबिनेट विस्तार में शामिल होने पर अभी संशय जारी है,लोजपा में बड़ी टूट हुई है, जिसके बाद पशुपति पारस संसदीय दल के नए नेता बनाए गए हैं, बताया जा रहा है कि अगर लोजपा कैबिनेट में शामिल होती है तो, पशुपति पारस मंत्री बनाए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मोदी कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों को ज्यादा तरजीह दी जा सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें