31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाLand dispute: PMO-RSS को ट्रस्ट ने भेजी रिपोर्ट,कहा सभी आरोप बेबुनियाद

Land dispute: PMO-RSS को ट्रस्ट ने भेजी रिपोर्ट,कहा सभी आरोप बेबुनियाद

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में खरीदी गई जमीन को लेकर पैदा हुए विवाद की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं को भेजी गई है। रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया गया है। बता दें कि आप नेता संजय सिंह ने जमीन को ऊंचे दाम पर खरीदने का आरोप लगाया है। हालांकि ट्रस्ट शुरू से आरोपों को बेबुनियाद बताता आ रहा है। खबरों के अनुसार एक दिन पूर्व राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र को भी इस विवाद के बारे में बताया गया है। ट्रस्ट की ओर से अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि जमीन की खरीद में सभी नियमों का पालन हुआ है। किसी भी तरह की कोई अनियमितता नहीं हुई है। राजनीतिक कारणों से कुछ लोग जमीन खरीद के माध्यम से ट्रस्ट को विवाद से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि जो जमीन ली गयी है वह प्राइम लोकेशन पर है और जमीन की कीमत 1423 रुपये प्रति वर्गफुट है। यह कीमत आसपास के इलाके की जमीनों के मौजूदा दाम से काफी कम है।

सभी भुगतान सीधे खाते में किए गए हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और सपा नेताओं की ओर से मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। कहा गया कि उस जमीन का पहले दो करोड़ में बैनामा हुआ उसके दस मिनट बाद ट्रस्ट को 18 करोड़ में रजिस्ट्री की गई। राम जन्मभूमि ट्रस्ट को बाग बिजेस की जमीन की बिक्री करने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुलतान अंसारी ने कहा है कि जमीन खरीद में सभी नियमों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। अंसारी ने कहा कि इस जमीन की डील दस मिनट में नहीं हुई। सबसे पहले इस जमीन का एग्रीमेंट वर्ष 2011 में हुआ था। उस समय एग्रीमेंट में मेरे पिता और हरीश कुमार पाठक थे। इसके बाद एग्रीमेंट का अब तक चार बार नवीनीकरण हो चुका है। वर्ष 2021 में जब बैनामा हुआ तो इसमें रवि मोहन तिवारी को भी शामिल किया गया। अंसारी ने कहा कि दूसरा एग्रीमेंट वर्ष 2014 में हुआ। ट्रस्ट की ओर से महासचिव चंपत राय और अन्य सदस्यों ने जमीन लेने के लिए संपर्क किया और फिर उनके साथ डील हुई। साढ़े 18 करोड़ में डील तय हुई। इसके पूर्व वर्ष 2011 में एक करोड़ रुपये में एग्रीमेंट हुआ था। वर्ष 2019 में जब एग्रीमेंट कराया तो जमीन की कीमत दो करोड़ हो गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह जमीन 24 करोड़ रुपये की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें