27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामाहोर्मुज जहाज हमले पर थाईलैंड सख्त, ईरानी दूत तलब, माफी मांगे तेहरान​!

होर्मुज जहाज हमले पर थाईलैंड सख्त, ईरानी दूत तलब, माफी मांगे तेहरान​!

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया गया है।

Google News Follow

Related

होर्मुज स्ट्रेट में थाई जहाज पर हमले के बाद थाईलैंड ने ईरान से माफी मांगने को कहा है। इस हमले में जहाज में आग लग गई थी और क्रू को जहाज छोड़ना पड़ा था। चालक दल के 23 में से 20 सदस्यों को बचा लिया गया था।थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया गया है।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में ईरानी राजदूत से मुलाकात का ब्योरा दिया। बताया, “डीपीएस सिरिलक ने ईरान के राजदूत से मुलाकात की और थाई झंडे वाले कार्गो शिप “मयूरी नारी” की घटना पर चिंता जताई, जिसे होर्मुज स्ट्रेट में नुकसान पहुंचाया गया था।

थाईलैंड ने अपना कड़ा विरोध जताया और ईरानी अधिकारियों से माफीनामा जारी करने को कहा, साथ ही ये भी अनुरोध किया कि वो उस समय की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराएं। थाईलैंड ने सभी पार्टियों से संयम बरतने, डिप्लोमैटिक संवाद पर लौटने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की।”

बता दें, बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थाई जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था, जिससे उसमें आग लग गई और जहाज को नुकसान पहुंचा। मैरीटाइम एजेंसियों और सिक्योरिटी सूत्रों के अनुसार, ओमान के पास चल रहे इस जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।

मयूरी नारी ओमान के उत्तर में करीब 11 नॉटिकल मील (करीब 18 किमी) दूर था, तभी उस पर हमला हुआ था। यह कैरियर 178 मीटर लंबा और 30,000 टन वजनी था। यह भारत में कांडला जा रहा था। इसका मालिकाना हक थाई ट्रांसपोर्ट कंपनी, प्रेशियस शिपिंग के पास है।

तसनीम न्यूज एजेंसी ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के हवाले से पुष्टि की कि जहाज को निशाना बनाया गया था। ईरानी अधिकारी लगातार कहते रहे हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी होगी।

ईरान से सटे स्ट्रेटेजिक स्ट्रेट में तीन जहाज अनजान प्रोजेक्टाइल से टकराए थे। इनमें से एक थाई बल्क कैरियर में आग लग गई, जिसके बाद उसे खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।​ 

यह भी पढ़ें-

शादी विवादों पर मोनालिसा बोलीं, हिंदू रीति से विवाह, अफवाहें बेबुनियाद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें