29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबिजनेसएक झटके में coco-cola को लगा 29,300 करोड़ का फटका, कैसे जाने?

एक झटके में coco-cola को लगा 29,300 करोड़ का फटका, कैसे जाने?

Google News Follow

नई दिल्ली। बस, केवल सामने से हटाने से कोकोकोला कंपनी को एक झटके में 29300 करोड़ का फ़टका लग गया। आप विश्वास नहीं करोगे, लेकिन यह सच है। दरअसल हुआ यह कि, फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 के मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कोका कोला की बोतल को उन्होंने अपने सामने से हटा दिया।

फिर क्या था बस ,इस वजह से दुनिया की इस दिग्गज कंपनी को 29,300 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। इसमें कोई संशय नहीं है कि पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। 36 साल की उम्र में भी पुर्तगाली सुपरस्टार अपने से 10 साल छोटे खिलाड़ियों को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। भले ही कोका-कोला यूरो 2020 के स्पोंसर में से एक है लेकिन फिर भी रोनाल्डो ने ऐसा किया और सभी से इसके बजाय ‘पानी पीने’ का आग्रह किया। वैश्विक फुटबॉल सुपरस्टार के इस तरह के सुझाव ने कोका-कोला ब्रांड 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 29,300 करोड़ रुपये की कमी आ गई।
Water only for Cristiano Ronaldo ⛔

(via @EURO2020) pic.twitter.com/XZBDoDnIZJ

— B/R Football (@brfootball) June 15, 2021

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा होने के बाद से ही कोका-कोला के शेयर की कीमत $56.10 से गिरकर $55.22 हो गई। रोनाल्डो के इशारे के ठीक बाद कोको कोला के शेयर में 1.6% की गिरावट आई। इसके बाद ब्रांड का बाजार मूल्य $242bn से $238bn ($4bn की गिरावट) पर आ गया।  बता दें कि, पुर्तगाल के कप्तान ने यूरो 2020 में हंगरी के मैच से पहले रोनाल्डो ने गुस्से में चिल्लाकर कहा, “कोल्ड ड्रिंक नहीं, हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें