29 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनिया​एक ऐसी औषधीय झाड़ी, जिसके फल से लेकर जड़ तक में छिपा...

​एक ऐसी औषधीय झाड़ी, जिसके फल से लेकर जड़ तक में छिपा है सेहत का राज​!

यह एक औषधीय झाड़ीनुमा पौधा है, जिसके फल, जड़ और पत्तियों का उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी शाखाएं पीली और भूरी होती हैं।

Google News Follow

Related

प्रकृति ने हमें ऐसे कई पेड़-पौधे दिए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित होते हैं। इन्हीं में से एक है नीलबड़ी, जो दिखने में जामुन की तरह होती है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं।

यह एक औषधीय झाड़ीनुमा पौधा है, जिसके फल, जड़ और पत्तियों का उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी शाखाएं पीली और भूरी होती हैं। वहीं, इसकी पत्तियां हरी, अंडाकार या आयताकार होती हैं, जिनकी लंबाई 3-5 सेमी और चौड़ाई 2-3 सेमी होती है।

फूलों के बाद इसमें छोटे-छोटे गोल फल लगते हैं, जो 4-6 मिमी के होते हैं। ये फल पहले हरे होते हैं और पकने पर नीले-काले हो जाते हैं, जिनमें बैंगनी गूदा और 8-15 छोटे त्रिकोणीय बीज होते हैं। इसके ताजे या सूखे भागों को अर्क बनाकर इस्तेमाल किया जाता है।

यह विशेष रूप से दक्षिण एशिया में पाया जाता है, जो सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘फिलैंथस रेटिकुलैटस’ है और वैज्ञानिक अध्ययनों ने भी इसके एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल और सूजन-रोधी गुणों की पुष्टि की है।

आयुर्वेद में नीलबड़ी को कफ और वात दोष को शांत करने वाली एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना गया है। उनके अनुसार, यह मुख्य रूप से लिवर के स्वास्थ्य, बालों की देखभाल, चर्म रोगों और दर्द निवारक के रूप में कारगर है। इसके काढ़े से लिवर विषैले पदार्थों से मुक्त होता है और पत्तियां सफेद बालों को काला करने में मदद करती हैं।

सुश्रुत संहिता के अनुसार, नीलबड़ी को अधोभागहर-गण (विरेचक) में शामिल किया गया है, जो मुख्य रूप से कफ-पित्त विकारों के इलाज में उपयोग किया जाता है। यह पाइल्स, पेट से संबंधित समस्याएं, बीमारियों और वात के उपचार में फायदेमंद है।

वहीं, इसके पत्ते बालों के लिए भी लाभकारी हैं। कहा जाता है कि ताजे पत्तों का रस या पेस्ट नारियल तेल के साथ लगाने से बाल काले, मजबूत और घने होते हैं, तथा सफेद बालों की समस्या कम होती है।​ 

 
यह भी पढ़ें-

सलमान खान की “बैटल ऑफ गलवान” का नाम बदलकर “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें