29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया'मेक इन इंडिया' पहल से भारत में विकास की अपार संभावनाएं: मित्सुबिशी...

‘मेक इन इंडिया’ पहल से भारत में विकास की अपार संभावनाएं: मित्सुबिशी केमिकल प्रेसिडेंट! 

"मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रमोट की गई 'मेक इन इंडिया' एक शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है।"

Google News Follow

मित्सुबिशी केमिकल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट हिरोकी फूजी ने रविवार को कहा कि भारत में हमेशा से ही विकास की अपार संभावनाएं रही हैं और ‘मेक इन इंडिया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए फूजी ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रमोट की गई ‘मेक इन इंडिया’ एक शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है।”

उन्होंने आगे कि किसी देश को घरेलू स्तर पर वृद्धि हासिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर खपत को बढ़ाना जरूरी है। वहीं, निर्यात को भी बढ़ाना जरूरी है, लेकिन घरेलू बाजार का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

फूजी ने आईएएनएस से आगे कहा कि भारत में विकास की हमेशा से ही अपार संभावनाएं रही हैं। बीते एक दशक में देश की अर्थव्यवस्था में जो वृद्धि देखने को मिली है, वह सराहनीय है। इस दौरान चीन जैसे देशों की विकास दर में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था में 6-7 प्रतिशत की दर से वृद्धि जारी है।

जापानी कंपनी के प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि और गतिशीलता मोटे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण है। मेरा मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में भी ऐसी ही बढ़ती रहेगी।

इससे पहले एनएक्सटी फाउंडेशन द्वारा जारी की गई भारत प्रोग्रेस रिपोर्ट 2025-26 में बताया गया कि भारत 4.8 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और जल्दी ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी बन जाएगा।

यह भी पढ़ें-

नंदीग्राम में राम नवमी से पहले भगवान राम की मूर्ति से तोड़फोड़

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें