26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमक्राईमनामाGhaziabad dispute: अब दिल्ली में स्वरा-ट्विटर एमडी के खिलाफ शिकायत

Ghaziabad dispute: अब दिल्ली में स्वरा-ट्विटर एमडी के खिलाफ शिकायत

Google News Follow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो का मुद्दा गरमाने लगा है। जहां एक ओर बीजेपी विधायक नंदकिशोर द्वारा राहुल गांधी, स्वरा भास्कर और असदुद्दीन ओवैसी पर रासुका लगाने शिकायत की है। वहीं,अब दिल्ली में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी व अन्य के खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले जांच कर रही है।
Delhi Police say they’ve received complaint against actor Swara Bhaskar, Twitter India MD Manish Maheshwari & others at Police Station Tilak Marg, in connection with incident in Loni (Ghaziabad) where a man was thrashed & his beard was chopped off. “It is under inquiry,” they say
— ANI (@ANI) June 17, 2021
यह शिकायत अधिवक्ता अमित आचार्य ने दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल,अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। उन्होंने लोनी बार्डर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई को कहा है।विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि बीते पांच जून को लोनी में साजिश के तहत 72 साल के एक बुजुर्ग की दाढ़ी काटी गई, मारपीट की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक वेरिफाई ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।इससे पता चलता है कि मामले में हिंदू मुस्लिम का रंग देने की कोशिश की गई है। यह एक पूर्व सुनियोजित षडयंत्र और किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।लोनी समेत प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें