28.6 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमदेश दुनियामनोज तिवारी ने बेटियों संग मनाई दुर्गा अष्टमी, दिखा कन्या पूजन का...

मनोज तिवारी ने बेटियों संग मनाई दुर्गा अष्टमी, दिखा कन्या पूजन का भावुक पल!

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनी बेटियों के पैरों पर आलता लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Google News Follow

Related

चैत्र नवरात्रि में अष्टमी के दिन खास तौर पर मां दुर्गा की पूजा के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन नौ छोटी-छोटी कंजकों को भोजन करवाया जाता है और दक्षिणा दी जाती है। इस खास मौके पर आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार को मना रहे हैं।

इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक मनोज तिवारी और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने खास पोस्ट साझा कर लोगों का ध्यान खींचा।

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनी बेटियों के पैरों पर आलता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह परंपरा कन्या पूजन का एक अहम हिस्सा मानी जाती है, जहां बच्चियों को देवी का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है।

वीडियो की खास बात यह भी है कि बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर उन्होंने अपने नए भोजपुरी गाने ‘कौशल्या के राम जनमलें’ का इस्तेमाल किया है। इस गाने को उन्होंने खुद प्रिया मल्लिक के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल भी मनोज तिवारी ने ही लिखे हैं और इसका संगीत नरेश विकल ने तैयार किया है।

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, “दुर्गा अष्टमी व राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। आप सब भी अपने राम व सीता रूप बच्चों पर प्यार बरसाएं।”

वहीं दूसरी ओर, अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने भी इस खास दिन को एक अलग और प्यारे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी कार में सफर करते नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में उनकी बेटी बैठी हुई है।

इस वीडियो में उनकी बेटी हिंदी में गिनती बोलने की कोशिश कर रही है। जैसे ही वह गिनती भूल जाती है, अपारशक्ति उसे प्यार से सही गिनती याद करवाते हैं। यह वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरी कंजक बड़ी हो गई है। हिंदी में गिनती करना सीख रही है आजकल। सभी को मेरी तरफ से अष्टमी की शुभकामनाएं और कंजकों को प्यार और सम्मान।”

यह भी पढ़ें-

जादवपुर विश्वविद्यालय में रामनवमी आयोजन पर हंगामा, भिड़े एबीवीपी-वामपंथी छात्र!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,151फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें