29.8 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमक्राईमनामालद्दाख में कुदरत का कहर, जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 6 की...

लद्दाख में कुदरत का कहर, जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 6 की मौत, 5 घायल!

शुरुआत में अधिकारियों ने किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान के दौरान जब मलबे में दबे वाहनों को निकाला गया| 

Google News Follow

Related

लद्दाख के जोजिला दर्रा पर शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। यह हादसा श्रीनगर-लेह हाईवे के लद्दाख वाले हिस्से में हुआ, जहां कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए।

शुरुआत में अधिकारियों ने किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान के दौरान जब मलबे में दबे वाहनों को निकाला गया, तो उनमें से 6 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं 5 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हिमस्खलन दिन में अचानक आया, जिससे हाईवे पर चल रहे कई यात्री वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है और मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है।

434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह हाईवे सामरिक और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, जो करीब 11,575 फीट ऊंचे जोजिला दर्रे से होकर गुजरता है। खराब मौसम और बर्फबारी के चलते यहां अक्सर आवागमन प्रभावित होता रहता है।

इसी चुनौती से निपटने के लिए जोजिला दर्रे के नीचे एक टनल का निर्माण किया जा रहा है। यह टनल जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग को लद्दाख के द्रास से जोड़ेगी। लगभग 14.2 किलोमीटर लंबी यह सुरंग बनने के बाद हर मौसम में सुरक्षित आवाजाही संभव हो सकेगी।

इस परियोजना के पूरा होने पर न सिर्फ लद्दाख को पूरे साल देश से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सेना की लॉजिस्टिक्स को भी बड़ा फायदा होगा।

यह उन 31 सड़क सुरंगों (जम्मू और कश्मीर में 20 और लद्दाख में 11) में से एक है, जिनका निर्माण कुल 1.4 लाख करोड़ रुपये (लगभग 17.5 अरब डॉलर) की लागत से किया जा रहा है। पूरा होने पर, यह एशिया की सबसे लंबी सुरंग बन जाएगी।

 
यह भी पढ़ें-

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 5-लेयर की सिक्योरिटी घेरा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें