28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमक्राईमनामा1,000 से ज्यादा बम धमाकों की फर्जी धमकीयां भेजने वाला गिरफ्तार

1,000 से ज्यादा बम धमाकों की फर्जी धमकीयां भेजने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

Google News Follow

Related

देशभर में कई संस्थाओं को फर्जी धमकी भरे संदेश भेजकर हड़कंप मचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई है। आरोप है की उसने कई संस्थाओ को 1,000 से अधिक फर्जी धमकी भरे संदेश भेजे थे।

दिल्ली पुलिस ने लुईस को मैसूर स्थित उसके किराए के घर से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और इन फर्जी धमकियों के पीछे का असली कारण पता लगाया जा रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों से देश की कई बड़ी संस्थाओं, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। इन संदेशों में बम धमाकों जैसी गंभीर धमकियां दी गई थीं। दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली विधानसभा और कई शैक्षणिक संस्थान भी इसके निशाने पर थे। हर बार ऐसे संदेश मिलने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाती थी, जांच शुरू होती थी और लोगों में डर का माहौल बन जाता था।

हालांकि, जांच के बाद यह साफ हुआ कि ये सभी संदेश फर्जी थे। लेकिन तब तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का काफी समय और संसाधन खर्च हो चुका था। इसी कारण इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से आरोपी श्रीनिवास लुईस तक पहुंचा गया। कुछ समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने इतने बड़े पैमाने पर फर्जी धमकी संदेश क्यों भेजे, इसकी जांच की जा रही है। इसके पीछे व्यक्तिगत कारण हैं या कोई अन्य उद्देश्य इस बात की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026: 13 साल बाद ओपनर मैच जीतकर धो दिया कलंक; तोड़े रिकार्ड्स

सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, कच्चा तेल 115 डॉलर पार

सपा सांसद ज़ियाउर रहमान बर्क के बहनोई पर नर्स से दुष्कर्म का मामला दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें