29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिबंगाल हिंसा की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे गर्वनर,कैलाश विजयवर्गीय बोले राष्ट्रपति शासन...

बंगाल हिंसा की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे गर्वनर,कैलाश विजयवर्गीय बोले राष्ट्रपति शासन लगे

Google News Follow

नई दिल्ली। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। गुरुवार को उनकी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करीब 2 घंटे बातचीत हुई। अब राज्यपाल शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल हिंसा की रिपोर्ट सौपेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-बंगाल में वर्तमान में जो कानून व्यवस्था कि स्थिति है मैं ये कह सकता हूं कि वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

जो सरकार 213 सीटें लाकर डेढ़ महीने पहले जनमत जीती हो वहां राष्ट्रपति शासन लगाना प्रथमदृष्टया अभी उचित नहीं लगता लेकिन हालात ऐसे ही हैं। चुनाव परिणाम आने से आज तक 45 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। BJP कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है। वहां हिंसा की राजनीति बहुत है। सैकड़ों महिलाओं के साथ बलात्कार हो जाए और पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखे, मैं समझता हूं कि ये तो राष्ट्रपति शासन लगने जैसी स्थिति है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले से चली आ रही भाजपा और TMC की ‘राजनीति प्रतिद्वंदता’ अपने चरम पर है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ इस समय दिल्ली में राष्ट्रपति, PM और गृहमंत्री से मिलने मौजूद हैं। बंगाल हिंसा की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे है गर्वनर जगदीप धनखड़,कैलाश विजयवर्गीय बोले राष्ट्रपति शासन की बंगाल में जरूरत है। हिंसा नहीं रूक रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें