29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026: दिल्ली ने टॉस जीता, मुंबई पहले बल्लेबाजी करेगी!

आईपीएल 2026: दिल्ली ने टॉस जीता, मुंबई पहले बल्लेबाजी करेगी!

अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। यह सीजन का हमारा पहला घरेलू मैच है। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा रहता है।

Google News Follow
आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या बीमार हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। यह सीजन का हमारा पहला घरेलू मैच है। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा रहता है। हम पिछले सीजन में 26 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस मैच में भी हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हार्दिक ठीक नहीं हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं। पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम में कई बदलाव हैं। दीपक चाहर आए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश आए हैं। अल्लाह गजनफर की जगह मिशेल सेंटनर आए हैं।”

दोनों ही टीमों का सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

वहीं एमआई ने 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें-  

आयोग की कार्रवाई से निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय बयान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें