34 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका ने ईरान के पूर्व सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की भतीजी का...

अमेरिका ने ईरान के पूर्व सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड किया रद्द

ICE ने हिरासत में लिया

Google News Follow

Related

अमेरिका ने ईरानी शासन से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसकी शुरुवात ईरान के पूर्व मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी हमीदेह सुलेमानी अफशार और उसकी बेटी का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया है। दोनों को अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें देश से निष्कासन की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार(5 अप्रैल) को जारी बयान में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबीओ ने दोनों की स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) की कानूनी स्थिति समाप्त कर दी है। इसके तुरंत बाद संघीय एजेंट्स ने उन्हें हिरासत में लिया और वे फिलहाल अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) विभाग की हिरासत में हैं।

विदेश विभाग के अनुसार, लॉस एंजेलिस में रह रही हमीदेह सुलेमानी अफशार पर आरोप है कि वह अमेरिका में रहते हुए ईरानी शासन के पक्ष में प्रचार कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों का समर्थन किया, ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की प्रशंसा की और अमेरिका को “ग्रेट सैटन” कहा। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट, जिसमें इस तरह की पोस्ट थीं, अब हटा दिया गया है।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “हाल तक हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर के रूप में रह रही थीं। अफशार दिवंगत ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी हैं और ईरानी शासन की खुलकर समर्थक रही हैं, जिन्होंने अमेरिकियों पर हमलों का जश्न मनाया और हमारे देश को ‘ग्रेट सैटन’ कहा। इस सप्ताह मैंने दोनों की कानूनी स्थिति समाप्त कर दी है और अब वे ICE की हिरासत में हैं, जहां से उन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “ट्रंप प्रशासन अमेरिका को उन विदेशी नागरिकों का ठिकाना नहीं बनने देगा जो आतंकवादी माने जाने वाले शासन का समर्थन करते हैं।”

इसके अलावा, अफशार के पति को भी अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विदेश विभाग ने इस कार्रवाई में सहयोग के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और ICE का आभार जताया।

गौरतलब है कि कासिम सुलेमानी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख थे और अमेरिका के 2020 में बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला के दौरान मारे गए थे। यह कार्रवाई तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर इराक के बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास की गई थी।

इससे पहले इसी महीने अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेता अली लारिजानी की बेटी फातेमेह अर्देशीर-लारिजानी और उनके पति सैयद कलांतर मोतामेदी की कानूनी स्थिति भी रद्द कर दी थी। ये दोनों पहले ही अमेरिका छोड़ चुके हैं और भविष्य में उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण!

गर्मियों में ककड़ी दे शीतलता, तन-मन स्वस्थ रखें बीमारियों से दूर!

आंखों का बढ़ता स्ट्रेस कम करें, रोजाना अपनाएं ये हेल्दी आदतें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,112फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें