29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियारोज हलासन से चेहरे पर ग्लो, स्किन साफ और हेल्दी बनती

रोज हलासन से चेहरे पर ग्लो, स्किन साफ और हेल्दी बनती

हलासन में शरीर का निचला हिस्सा ऊपर की ओर जाता है और पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिकाने की कोशिश की जाती है। इस स्थिति में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बदल जाता है, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Google News Follow

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, गलत खानपान और नींद की कमी का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है। लोग चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर इनका असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता। ऐसे में योग एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि चेहरे पर भी अंदर से निखार लाने में मदद करता है।

योग के योगासनों में से एक है हलासन, जिसे नियमित रूप से करने पर त्वचा में चमक देखने को मिल सकता हैं। हलासन में शरीर का निचला हिस्सा ऊपर की ओर जाता है और पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिकाने की कोशिश की जाती है। इस स्थिति में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बदल जाता है, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

दरअसल, हलासन करते समय सिर और चेहरे की ओर ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जब ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व चेहरे की त्वचा तक पहुंचते हैं, तो स्किन सेल्स बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं। इससे त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिखाई देता है। इसलिए इसे नेचुरल फेस ग्लो योग भी कहा जाता है।

इसके अलावा, हलासन शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। जब शरीर डिटॉक्स होता है, तो उसका असर सीधे त्वचा पर दिखाई देता है। चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे और डलनेस कम होने लगती है। नियमित अभ्यास से स्किन साफ और स्वस्थ दिखने लगती है।

हलासन का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह तनाव को कम करता है। तनाव चेहरे की चमक को खत्म करने का एक बड़ा कारण है। जब आप इस आसन को करते हैं, तो दिमाग शांत होता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है। इससे हार्मोन बैलेंस बेहतर होता है, जो त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। इससे चेहरे पर सॉफ्टनेस और ग्लो दोनों बढ़ जाते हैं।

चेहरे के निखार के अलावा, हलासन शरीर के कई अन्य हिस्सों के लिए भी फायदेमंद है। यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। जब पाचन सही रहता है, तो उसका असर भी त्वचा पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। इसके साथ ही यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ दर्द में भी मददगार होता है।

यह भी पढ़ें-

असम सीएम की पत्नी करेंगी पवन खेड़ा पर कानूनी कार्रवाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें