26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाबाल झड़ना रोकें सही शैंपू चुनें, खुजली डैंड्रफ से पाए राहत

बाल झड़ना रोकें सही शैंपू चुनें, खुजली डैंड्रफ से पाए राहत

ज्यादातर लोग हेयर फॉल का कारण तनाव या खानपान को मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, स्कैल्प की देखभाल और सही शैंपू का चुनाव भी उतना ही जरूरी है।

Google News Follow

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और यह सिर्फ उम्र या मौसम तक सीमित नहीं है। छोटे-छोटे कारण, जैसे गलत शैंपू का इस्तेमाल, बार-बार प्रोडक्ट बदलना या अपने बालों के प्रकार को समझे बिना कुछ भी लगा लेना, बालों को कमजोर बना सकता है।

ज्यादातर लोग हेयरफॉल का कारण तनाव या खानपान को मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, स्कैल्प की देखभाल और सही शैंपू का चुनाव भी उतना ही जरूरी है। अगर शैंपू सही न हो, तो वह बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और धीरे-धीरे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शैंपू स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। हमारी स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल ‘सीबम’ बनता है, जो बालों को नमी और सुरक्षा देता है। जब हम बहुत ज्यादा केमिकल वाले या बार-बार अलग-अलग शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इससे स्कैल्प सूख जाती है या फिर ज्यादा तेल बनने लगता है, दोनों ही स्थिति में बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि बार-बार शैंपू बदलना स्कैल्प के माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है। स्कैल्प पर अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो उसे स्वस्थ रखते हैं। जब हम हर कुछ दिन में नया शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे खुजली, डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इसलिए एक ही प्रकार का शैंपू चुनकर नियमित रूप से इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

अगर बालों में नमी की कमी है, तो सही शैंपू चुनना और भी जरूरी हो जाता है। मॉइश्चर देने वाले शैंपू में ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखते हैं और उन्हें सूखने से बचाते हैं। जब बालों में नमी बनी रहती है, तो उनकी जड़ें मजबूत रहती हैं और टूटने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए ऐसे शैंपू का चयन करना चाहिए, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखे।

ऑयली बालों की समस्या भी आजकल काफी आम हो गई है। ऐसे में लोग बार-बार बाल धोने लगते हैं, जो समस्या को और बढ़ा देता है। रिसर्च के अनुसार, जब हम बार-बार या केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो स्कैल्प और ज्यादा तेल बनाने लगती है। इससे बाल जल्दी गंदे होते हैं और कमजोर भी हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए उन शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे हटाएं और उसका संतुलन बनाए रखें।

ड्राई बालों के लिए अलग तरह की देखभाल जरूरी होती है। अगर स्कैल्प में नमी की कमी होती है, तो बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सल्फेट वाले शैंपू नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ज्यादा सफाई करते हैं और जरूरी तेल भी हटा देते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ड्राई बालों के लिए ऐसे शैंपू बेहतर होते हैं, जिनमें हल्के और पोषण देने वाले तत्व हों, जो बालों को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करें।

यह भी पढ़ें-

परिसीमन बिल पर विपक्ष सवाल, अमित शाह का सपा पर हमला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें