29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026: आरआर ने टॉस जीता, केकेआर पहली जीत की तलाश  

आईपीएल 2026: आरआर ने टॉस जीता, केकेआर पहली जीत की तलाश  

टॉस जीतकर आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। विकेट काफी सूखा लग रहा है। कल घास काट दी गई थी।

Google News Follow

Related

आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतकर आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। विकेट काफी सूखा लग रहा है। कल घास काट दी गई थी। पहली पारी टर्न ले सकती है और बाद में भी ऐसा ही रह सकता है। इसलिए शुरू में ही माहौल बना लेते हैं। हमारा फोकस बेहतर करने पर है। पिछला मैच सीखने का फेज था। हमें इसे गेम में भी ले जाना होगा। हेटमायर और ब्रिजेश वापस आ गए हैं, वे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह लेंगे।”

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाजों पर कोई दबाव न हो। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मैं टॉस हारकर खुश हूं। हम पहले जीते हैं। हम भविष्य के बारे में नहीं कह सकते, बस नियंत्रण करने लायक चीजों पर फोकस करेंगे। हमारी तैयारी शानदार और अच्छी रही है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम पिछले 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस मैच को जीतकर टीम के पास पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है।

केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। केकेआर शुरुआती 6 मैचों में 5 मैच हार चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

केकेआर प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
 
यह भी पढ़ें-

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर रूपाली गांगुली नाराज बोलीं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें