30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमUncategorizedपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का दमदार युद्धाभ्यास, सुलतानपुर में हाईवे बना रनवे!

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का दमदार युद्धाभ्यास, सुलतानपुर में हाईवे बना रनवे!

अभ्यास में वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू और परिवहन विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल रहे। 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने एयरस्ट्रिप पर व्यापक युद्धाभ्यास और एयर शो का आयोजन किया। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में राष्ट्रीय राजमार्गों को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

सुलतानपुर के अरवलकीरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर दो दिवसीय इस अभ्यास की शुरुआत हुई। अभ्यास में वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू और परिवहन विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल रहे।

इसके अलावा सी-295 और एएन-32 परिवहन विमानों ने भी रनवे पर सफल लैंडिंग और टेकऑफ कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान ‘टच एंड गो’ ऑपरेशन, दिन और रात में लैंडिंग-टेकऑफ, तथा कमांडो द्वारा स्लिथरिंग ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया। हेलीकॉप्टर के जरिए आपदा राहत और सैन्य कार्रवाई से जुड़े ऑपरेशन का भी अभ्यास किया गया।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभ्यास के मद्देनजर एयरस्ट्रिप के आसपास 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब 12 किलोमीटर हिस्से को सील कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। आम लोगों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है।

एयर शो के दौरान मिराज लड़ाकू विमानों ने सामूहिक उड़ान भरकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

बता दें कि इससे पहले जून 2023 में भी इसी एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का अभ्यास किया गया था। वहीं, 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था और भारतीय वायुसेना के हरक्युलिस विमान से इसी एयरस्ट्रिप पर उतरकर इसकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया था।

 
यह भी पढ़ें-

कर्नाटक के होमस्टे में अमेरिकी पर्यटक से दुष्कर्म

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,326फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें