27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियालारा दत्ता ने बताए खूबसूरती के मायने, वहीदा रहमान वीडियो वायरल!

लारा दत्ता ने बताए खूबसूरती के मायने, वहीदा रहमान वीडियो वायरल!

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान लारा दत्ता से एक दिलचस्प सवाल पूछती नजर आती हैं। वह उनसे पूछती हैं कि क्या एक खूबसूरत इंसान होना मुश्किल होता है।

Google News Follow
फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में खूबसूरती को हमेशा अहम माना जाता है, लेकिन इसको लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने कुछ साल पहले अपने विचार साझा किए थे, जिनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बताती दिख रही है कि आखिर असली खूबसूरती क्या होती है।

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान लारा दत्ता से एक दिलचस्प सवाल पूछती नजर आती हैं। वह उनसे पूछती हैं कि क्या एक खूबसूरत इंसान होना मुश्किल होता है।

इस सवाल का जवाब देते हुए लारा दत्ता ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”असली खूबसूरती इंसान के अंदर होती है। अगर किसी इंसान को खुद पर भरोसा हो, वह अपने सपनों पर विश्वास करता हो और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखता हो, तो वही असली सुंदरता है। जो इंसान अंदर से मजबूत होता है और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करता है, वही वास्तव में सुंदर कहलाता है।”

उन्होंने कहा, ”आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच इंसान को खास बनाती है। अगर किसी इंसान के अंदर जीतने का जज्बा हो और वह मुश्किल हालात में भी हार न माने, तो उसकी यही बातें उसे दूसरों से अलग बनाती हैं। जब इंसान अंदर से अच्छा और मजबूत होता है, तब खूबसूरत होना मुश्किल नहीं लगता।”

लारा दत्ता का यह जवाब उस समय काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, उन्होंने 12 मई 2000 को मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, समझदारी और शानदार जवाबों से जजों को प्रभावित किया था।

लारा दत्ता की जीत भारत के लिए बेहद खास मानी गई थी। वह सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थीं।

मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा दत्ता के लिए मनोरंजन जगत के कई दरवाजे खुल गए। उन्होंने मॉडलिंग, टीवी और फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें-

कोलकाता पुलिस ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को फिर से हटाया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें