30.1 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियातमिलनाडु रुझानों में टीवीके का जलवा, कोलाथुर में स्टालिन पीछे, बड़े उलटफेर के...

तमिलनाडु रुझानों में टीवीके का जलवा, कोलाथुर में स्टालिन पीछे, बड़े उलटफेर के संकेत!

कोलाथुर विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू 24,993 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन 20,982 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Google News Follow
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने ही गढ़ कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके में मजबूत बढ़त बनाती नजर आ रही है।

कोलाथुर विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू 24,993 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन 20,982 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एआईएडीएमके उम्मीदवार 5,982 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। वहीं, नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) को 1,801 वोट मिले हैं। यह सीट लंबे समय से डीएमके का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार यहां बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

टीवीके की बढ़त सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं है। डॉ. राधाकृष्णन नगर सीट पर तीसरे राउंड के बाद पार्टी 5,142 वोटों के साथ आगे है, जबकि डीएमके को 3,182 और एआईएडीएमके को 1,409 वोट मिले हैं।

चेन्नई की कई अहम सीटों (एग्मोर, अन्ना नगर, विल्लीवक्कम और थाउजेंड लाइट्स) पर भी टीवीके बढ़त बनाए हुए है, जिससे शहरी इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।

हालांकि डीएमके को कुछ राहत भी मिली है। कोयंबटूर साउथ सीट पर वरिष्ठ नेता वी. सेंथिल बालाजी दूसरे राउंड के बाद बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं एआईएडीएमके के दिग्गज नेता एसपी. वेलुमणि थोंडामुथुर सीट पर छह राउंड के बाद आगे चल रहे हैं।

वृद्धाचलम सीट पर डीएमडीके नेता प्रेमलता विजयकांत पीछे चल रही हैं, जिससे छोटे दलों को भी झटका लगा है। खुद विजय पेरंबूर सीट पर चार राउंड के बाद और तिरुची ईस्ट सीट पर तीन राउंड के बाद आरामदायक बढ़त बनाए हुए हैं, जो पार्टी के मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।

इसी बीच खबर है कि टीवीके ने महाबलीपुरम में एक रिजॉर्ट बुक किया है, जहां जीतने वाले विधायकों को रखा जाएगा, ताकि संभावित जोड़-तोड़ से बचा जा सके।

टीवीके के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने भरोसा जताया है कि पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता पारंपरिक पार्टियों से नाराज है और अब टीवीके को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।

मतगणना आगे बढ़ने के साथ यह साफ होता जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है, जहां टीवीके एक मजबूत चुनौती बनकर उभर रही है।

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी, दोस्ती व समुद्री सहयोग का संकेत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें