30.5 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमदेश दुनियागर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता...

गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत! 

शीतली प्राणायम एक आसान योगिक श्वास तकनीक है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें अभ्यासकर्ता अपनी जीभ को मोड़कर (या होंठों को गोल करके) मुंह से सांस अंदर लेते हैं।

Google News Follow

Related

गर्मी में लगातार बढ़ता तापमान न केवल जनजीवन को प्रभावित करता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी कई चुनौतियां पैदा करता है। ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। साथ ही प्राणायाम का अभ्यास भी काफी लाभदायक साबित हो सकता है। विशेष रूप से शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

शीतली प्राणायम एक आसान योगिक श्वास तकनीक है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें अभ्यासकर्ता अपनी जीभ को मोड़कर (या होंठों को गोल करके) मुंह से सांस अंदर लेते हैं। ऐसा करने से ठंडी हवा शरीर में जाती है, जिससे शरीर की गर्मी कम होती है और मन शांत होता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शीतली प्राणायम के लाभ के बारे में बताया है। उनके अनुसार, यह शरीर और मन को ठंडक प्रदान करने वाली एक प्रभावी योगिक तकनीक है। मुख्य रूप से यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, उच्च रक्तचाप, तनाव को कम करने और पित्त विकारों को दूर करने में सहायक है। इसे जीभ को मोड़कर नली की तरह बनाकर मुंह से सांस लेने की प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।

पित्त दोष को शांत करता है और पैरा सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय कर शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त गर्मी बाहर निकलती है।

इसे करना बेहद आसान है। शीतली प्राणायाम करने के लिए सुबह खाली पेट शांत जगह पर सुखासन या पद्मासन में बैठें। जीभ को निकालकर नलिका की तरह मोड़ें। इसके बाद मुंह से धीरे-धीरे ठंडी हवा अंदर की खींचें। इसके बाद सांस को कुछ सेकंड रोकें और फिर नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इसे 5 से 10 बार दोहराना चाहिए।

यह प्राणायाम खासकर गर्मी के मौसम में या जब शरीर ज्यादा गरम हो जाए, तब बहुत फायदेमंद होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है। इसे केवल गर्म मौसम में ही करने की सलाह दी जाती है। सर्दी, खांसी, अस्थमा या कम रक्तचाप की समस्या होने पर इसे न करें।

यह भी पढ़ें-

मात्र 90 रुपए ने बदल दी थी गिरिजा देवी की किस्मत, ऐसे बनीं ‘ठुमरी की रानी’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें