24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमक्राईमनामाहिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की ने की शादी तो रिश्तेदारों ने किया...

हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की ने की शादी तो रिश्तेदारों ने किया यह हाल ….

Google News Follow

फतेहपुर। एक अनाथ युवती द्वारा एक गैर धर्म के अनाथ युवक से शादी करने पर उसके रिश्तेदारों ने लड़की से मारपीट की और उसका सिर मुड़वा दिया।घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की है। लड़की का आरोप है कि चाचा व अन्य परिजन ने उसे उसी हालत में आसपास घुमाया भी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव है। इस घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने युवती को कोतवाली ले आयी। घटना में शामिल युवती के सगे और चचेरे चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मिथुन नाम का मजदूर पेशा अनाथ युवक गांव के बाहर एक जर्जर कमरे में रहता आ रहा है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। कुछ ही दूर एक झोपड़े में मां-बाप की मौत के बाद युवती अपनी दादी के साथ रहती थी। कुछ दिनों से युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार को सुबह गांव के ही एक धार्मिक स्थल के फेरे लेकर दोनों ने विवाह कर लिया। युवती राजी खुशी लड़के के घर चली गई थी।लेकिन जब लड़की के चाचा व चचेरे भाइयों को इसकी सूचना मिली तो उनका गुस्सा सातवें  आसमान पर पहुंच गया। वे सोमवार की सुबह 8 बजे लड़के के घर पर आ गए। मिथुन उस समय किसी कार्य से निकला हुआ था। थाने में दी गई तहरीर में लड़की ने बताया कि सोमवार को चाचा रिजवान पुत्र अली हुसैन, नूर आलम, मो. शब्बीर, समी मुझे अपने घर से बुला लाए और चाचा रिजवान की पत्नी नजीरा, शबनम और मो. यूनुस आदि ने लात-घूंसे, चप्पल और डंडों से मारा पीटा। पहले सिर के बाल काटे और फिर पूरे सिर के बाल छील दिए। इतना ही नहीं, सभी लोग कहीं जाने नहीं दे रहे थे। लड़की ने तहरीर में कहा कि रिश्तेदार भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रिजवान कह रहा था इसे जिंदा छोड़ना ठीक नहीं होगा। उसने बताया कि वह किसी प्रकार जान बचाकर भाग कर आई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें