31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबाबर के अर्धशतक के बावजूद पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ा पाकिस्तान!

बाबर के अर्धशतक के बावजूद पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ा पाकिस्तान!

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 46 रन से पिछड़ गई है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 46 रन से पिछड़ गई है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने दूसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की थी। अब्दुल्लाह फजल ने 8 और अजान अवैस ने 13 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। पाकिस्तान को पहला झटका 22 के स्कोर पर लगा, जब अब्दुल्लाह 9 रन बनाकर तस्कीन अहमद की गेंद पर मोमिनुल को कैच दे बैठे। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कप्तान शान मसूद 21 और सलमान आगा 21 रन बनाकर आउट हुए। दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

पाकिस्तान की तरफ से पूर्व कप्तान बाबर आजम एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना कर सके। पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार बल्लेबाजी करने वाले बाबर ने अपनी फॉर्म यहां भी बरकरार रखी और 84 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। नौवें नंबर पर आए साजिद खान 38 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

पाकिस्तान की पारी 57.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 2-2, जबकि नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट लिए।

पाकिस्तान पहला टेस्ट 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 104 रन से हार गई थी। इस टेस्ट में भी बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिल गई है। अगर बांग्लादेश किसी भी तरह पाकिस्तान को 300 या उसके ऊपर का लक्ष्य देने में कामयाब रहा तो फिर चौथी पारी में पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- मैं इसके लिए उत्सुक हूं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें