राज्य में हो रही मुठभेड़ों पर तनुज पुनिया ने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिए कि किसके एनकाउंटर हो रहे हैं। क्या बेकसूर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? किसके साथ मुठभेड़ हो रही हैं?
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के नेता देश, प्रदेश को गुमराह करने पर लगे हुए हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद, गैस के लिए जनता लाइन में लगी हुई है। हर वर्ग पीड़ित है, महंगाई की मार झेल रहा है। देश का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का विवादित बयान देकर सीएम योगी यूपी की जनता का मूड बदलना चाहते हैं।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी की जनता बेरोजगारी, महंगाई, डीजल-पेट्रोल और खाद की किल्लत को लेकर जूझ रही है। सही मुद्दों पर चर्चा न करके केवल मुद्दों से भटकाना और गुमराह करने की कार्य पद्धति रही है। उन्होंने कहा कि अभी पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया गया है। यह भाजपा की नाकामी है।
वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को पहले नौकरियां, शिक्षक भर्ती, बिना पेपर लीक के परीक्षा और कानून व्यवस्था ठीक करने के बारे में बात क्यों नहीं करती है? इस मामले में सरकार विफल है।
लगातार सीखना और जमीन से जुड़े रहना ही असली विकास : सई मांजरेकर!



