30.9 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमक्राईमनामापरभणी मंदिर हादसे पर शोक, पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम सहायता...

परभणी मंदिर हादसे पर शोक, पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम सहायता राशि का ऐलान!

इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परभणी जिले के यशवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि परभणी जिले के यशवाड़ी में हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।

इस घटना में घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान तेजी से जारी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को हादसा उस समय हुआ जब परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर का स्लैब गिर गया। इस मलबे से अब तक लगभग 25 लोगों को बचा लिया गया है। घटनास्थल गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर मानवत रोड पर स्थित है।

दरअसल, शनिवार को मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, मंदिर में निर्माण कार्य भी चल रहा था। इस बीच स्लैब गिरने से पूरे परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें-

कोल्हापुर में अमित शाह ने किया अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना का शिलान्यास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें