30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेट3 करोड़ टीके लगाने वाला महाराष्ट्र पहले,UP दूसरे,गुजरात तीसरे स्थान पर

3 करोड़ टीके लगाने वाला महाराष्ट्र पहले,UP दूसरे,गुजरात तीसरे स्थान पर

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। कोरोनारोधी टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र ने नया रिकार्ड बनाया है।वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस साल 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र तीन करोड़ कोविड-19 टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास ने बताया कि महाराष्ट्र में गुरुवार तक टीके की 2,97,23,951 खुराकें दी गई थीं, जबकि तीन करोड़ का आंकड़ा शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा-दिन के दो बजे तक टीके की कुल खुराक की संख्या 3,00,27,217 तक पहुंच गई। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश (2 करोड़ 95 लाख 98 हजार) दूसरे और गुजरात (2 करोड़ 42 लाख 23 हजार) तीसरे क्रमांक पर है। महाराष्ट्र में 2 करोड़ 43 लाख 32 हजार 112 लोगों को पहला डोज और 58 लाख 3 हजार 396 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। वहीं , कोविड के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है इस वैरिएंट को केंद्र सरकार ने ‘चिंताजनक स्वरूप’  के रूप में टैग किया है। इसके सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट में आ रहे हैं। जिस हिसाब से यहां मामले बढ़ रहे हैं। उससे तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि इससे पहले आ चुकी दोनों लहर के दौरान भी पहले महाराष्ट्र में मामले बढ़े थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,326फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें