29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: OBC आरक्षण नहीं लागू कराया,तो राजनीति से रिटायर हो जाऊंगा: देवेंद्र...

Maharashtra: OBC आरक्षण नहीं लागू कराया,तो राजनीति से रिटायर हो जाऊंगा: देवेंद्र फडणवीस

ओबीसी आरक्षण के राज्यभर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

Google News Follow

मुंबई। ओबीसी आरक्षण को बनाए रखने में महाविकास अघाड़ी सरकार की विफलता के विरोध में भाजपा ने शनिवार को राज्य भर में ‘चक्का जाम’ आंदोलन किया। मुंबई, ठाणे, नागपुर, सांगली, सतारा, पुणे सहित राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाई। नागपुर में आंदोलन का नेतृत्व करते हुए विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार की अनिच्छा के कारण ओबीसी समुदाय आज असहज है। राज्य सरकार बस अदालत में तारीखें मांगती रहती हैं और केंद्र सरकार की आलोचना करते हैं, जानबूझकर इस आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट में गवा दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री खुद मार्च करते रहे। लेकिन उन्होंने 15 महीने तक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं किया। जरूरत पड़ने पर डेटा बनाने की जहमत नहीं उठाई। इसलिए ये सब ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के हत्यारे हैं। जब तक ओबीसी समुदाय का आरक्षण पूर्ववत नहीं होगा, सड़कों पर संघर्ष जारी रहेगा। लोगों के सामने लगातार झूठ बोलने वालों का पर्दाफाश हो गया है। अब जनता उन्हें भी जवाब देगी। ठाणे शहर भाजपा ने भी शहर में विभिन्न स्थानों पर आंदोलन किया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने महाविकास अघाड़ी सरकार के विरोध में आनंदनगर चेकनाका पर शहर में मुख्य आंदोलन का नेतृत्व किया। आंदोलन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरेकर के नेतृत्व में भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष विधायक निरंजन दावखरे, विधायक संजय केलकर आदि मौजूद रहे।

राज्य सरकार लोगों को बरगला रही
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के लिए आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर राज्य भर में ‘चक्का जाम किया। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लागू करेंगी और अगर वो ऐसा नहीं कर सके तो वो राजनीति से रिटायर हो जाएंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें