दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह 80 साल के हो गए हैं, पार्टी ने उन्हें पांच बार विधायक बनाया, दो बार लोकसभा में भेजा और दो बार राज्यसभा में। इस बार उन्होंने पार्टी से कह दिया था कि और किसी को जगह दें।
जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि क्या वे किसी नेता को अपनी उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा में आमंत्रित करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसी को आमंत्रित नहीं करेंगे। हां, अयोध्या के कार सेवक संतोष दुबे को जरूर आमंत्रित करेंगे, जिन्हें चार गोलियां लगी थीं। वह मेरे मुख्य अतिथि होंगे।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दशहरे के मौके पर उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा करने वाले हैं। वह दावा यही कर रहे हैं कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह अराजनीतिक होगी।
स्पेन से हारी पुर्तगाल, पीएम लुइस मोंटेनेग्रो ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला!



