पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा समाप्त हुई, मैं ऑस्ट्रेलिया की सरकार और लोगों के साथ-साथ प्रधानमंत्री अल्बनीज को उनकी गर्मजोशी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इस यात्रा के परिणामों ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोले हैं। आने वाले समय में इस गति से हमारे देश और पूरी दुनिया को लाभ होगा।”
इससे पहले पीएम मोदी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सेल्फी भी क्लिक की। पीएम मोदी ने एमएसजी स्टेडियम की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “खेल भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का एक अहम हिस्सा है, जो हमारे लोगों को एक जैसे जुनून और आपसी सम्मान से करीब लाता है।
युवा खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कर उन्होंने लिखा, “एमसीजी में युवा स्पोर्ट्स टैलेंट को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते हुए देखना एक शानदार याद दिलाने वाला अनुभव था कि खेल में लोगों को जोड़ने की एक अनोखी क्षमता होती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “खेल से जुड़े, संस्कृति से जुड़े, बेहतरीन काम से प्रेरित। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ ऐतिहासिक एमसीजी का दौरा किया और ऑस्ट्रेलिया के खेल समुदाय से बातचीत की। दोनों पीएम को स्थानीय बच्चों को प्रदर्शनी मैचों में अपना स्किल दिखाते हुए देखने का मौका मिला।”
उन्होंने आगे कहा कि लोगों के बीच रिश्ते बढ़ाने के लिए खेल को एक अहम आधार मानते हुए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को व्यापक करने की पहल का स्वागत किया और भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया।



